अंचल अमीन ने थाना के बगल के सरकारी जमीन का किया मापी

Feb 14, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

बनगांव थाना के समीप सरकारी जमीन पर नगर पंचायत कार्यालय के निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। अंचल अमीन ने शुक्रवार को सरकारी जमीन की मापी की और सीमा चिन्हित की। नगर पंचायत के सभी वार्ड के लोगों को कार्यालय के निकटता से सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों और पार्षदों ने आवेदन देकर इस मांग का समर्थन किया है।

अंचल अमीन ने थाना के बगल के सरकारी जमीन का  किया मापी

कहरा, एक संवाददाता। बनगांव थाना परिसर से सटे उतर स्थित सरकारी जमीन का शुक्रवार को अंचल के अमीन द्वारा मापी किया गया। अंचल अमीन जयप्रकाश ने मापी कर चारों ओर सीमा चिन्हित किया गया । यह बतादें कि बनगांव को नगर पंचायत में अपग्रेड किए जाने के 5 वर्ष बाद भी विकास मद में करोड़ो की राशि व्यय किए जाने के बावजूद अपना स्थायी कार्यालय नहीं है। धार्मिक न्यास बोर्ड की गोसाई जी कुटी परिसर में संचालित किया जा रहा है। बनगांव थाना से सटे उतर नगर पंचायत के लिए पर्याप्त सरकारी जमीन है। यह सरकारी जमीन नगर पंचायत के लगभग मध्य में स्थित है।

यहां कार्यालय बनवाए जाने से नगर पंचायत के सभी वार्ड के लोगों को यहां आने में सहूलियत होगा। बनगांव थाना के समीप स्थित सरकारी जमीन पर नगर पंचायत कार्यालय निर्माण करवाने की मांग अब ग्रामीणों के बीच जोर पकड़ता जा रहा है। इससे पूर्व सभी वार्ड पार्षदों ने भी संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर थाना के समीप स्थित सरकारी जमीन पर स्थायी रुप से नगर पंचायत कार्यालय निर्माण करवाने का मांग किया था। बतादें कि यह स्थल लगभग नगर पंचायत के मध्य भाग में स्थित है। यहां कार्यालय निर्माण एवं संचालन किए जाने से नगर पंचायत के बरियाही बाजार, नौलखा एवं खान पट्टी वार्ड के लोगों को नगर पंचायत जाने के लिए अतिरिक्त दो कि. मी. की दुरी तय करना पड़ता है। थाना के समीप कार्यालय बनाए जाने से सभी वार्ड के लोगों को यहां आने में सुविधा होगा। इससे पूर्व मुख्य पार्षद द्वारा भी जिला पदाधिकारी को आवेदन दे थाना परिसर से सटे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने का मांग किया गया था। सीओ सौरभ कुमार नें बताया कि थाना सटे उतर काजी हाउस की जमीन का शुक्रवार को मापी करवाया गया। आमीन द्वारा शीघ्र ही मापी रिपोर्ट जमा करने के बाद शीघ्र ही अग्रतर कारवाई किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।