ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

सहरसा में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

सदर थाना क्षेत्र के वार्ड एक पशुपालन कालोनी चौक के समीप घर में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका हुआ मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। युवक का नाम प्रियांशू राज है, जो चौक के समीप ही वसुधा केंद्र...

सहरसा में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 02 Jun 2020 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के वार्ड एक पशुपालन कालोनी चौक के समीप घर में फांसी के फंदे से युवक का शव लटका हुआ मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। युवक का नाम प्रियांशू राज है, जो चौक के समीप ही वसुधा केंद्र चलाता था।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक नवहट्टा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बगहा टोला केदली पट्टी का रहने वाला था और अपने परिजनों के साथ पशुपालन कालोनी चौक के समीप किराये के मकान में रहता था। घर से कूछ दूर पर ही उसका वसुधा केंद्र भी था। तीन भाइयों में प्रियांशु दूसरे नबंर था।

उसकी और उसके बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी लेकिन छोटे भाई की शादी हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अहले सुबह पांच बजे पिता ने लूंगी के फंदे से लटका हुआ शव देखा। इस मामले में मृतक के पिता आनंदी प्रसाद यादव ने बताया वे मूल रूप से नवहट्टा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बगहा टोला केदली पट्टी के निवासी हैं और पशुपालन कालोनी वार्ड दो में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे पत्नी, छोटे बेटे, बहु और मंझले बेटे के साथ रहते हैं। प्रियांशू सहित परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह पांच बजे मैंने देखा कि प्रियांशू फंदे से लटका हुआ है। सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें