नप के नोटिस पर हटाई जा रही है टीन छप्पर

Feb 28, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

नवहट्टा बाजार में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा जारी नोटिस का असर दिखने लगा है। दुकानदारों को सड़क किनारे जल निकासी के लिए बनाए गए नाले पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे की समय सीमा दी गई थी। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने के अतिक्रमण हटा दिए हैं, जबकि अन्य कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

नप के नोटिस पर हटाई जा रही है टीन छप्पर

नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा नवहट्टा बाजार में सड़क किनारे को अतिक्रमण कर दुकान सजाने वाले दुकानदारों को बीते दिनों जारी की नोटिस का असर दिखना शुरू हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी को बनें नाला पर बनाई गई दुकान का चबुतरा व उपर लगे टीन छप्पर हटाने को लेकर सभी दुकानदारों को नोटिस जारी की गई थी। अस्थाई रूप से की गई अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 24 घंटा का समय सीमा निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना का भी प्रावधान किया गया था जिसे देखते हुए कुछ दुकानदारों द्वारा स्वयं से दुकान के सामने लगे अस्थाई अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया गया है जबकि अधिकांश दुकानदारों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय द्वारा कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

मालूम हो कि सड़क व नाला के अतिक्रमण से नवहट्टा बाजार में दैनिक जाम की हों रही समस्या दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।