
तीन प्रखंडों में बनेगा छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड
सहरसा जिले के तीन प्रखंडों में महादलित विकास मिशन योजना के तहत छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण होगा। इसमें सोनवर्षा, सौरबाजार और सलखुआ प्रखंड शामिल हैं। प्रत्येक भवन पर लगभग 28.94 लाख रुपये की लागत आएगी। यह निर्माण महादलित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।
सहरसा, नगर संवाददाता। महादलित विकास मिशन योजना अंतर्गत जिले के तीन प्रखंडों में छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण होगा। जिले के सोनवर्षा प्रखंड में एक, सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत एक और सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत चार सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण किया जाएगा।एक सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड के निर्माण पर 28 लाख 94 हजार दो सौ रुपये की राशि खर्च होगी।इसका निर्माण छह महीने में पूरा होगा।जिले के सोनवर्षा प्रखंड अन्तर्गत पंचायत महुआ उत्तरबारी टोला खिलहा वार्ड सात ,सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत नगर पंचायत सौरबाजार शर्मा टोला वार्ड एक महादलित टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत साम्हरखुर्द टोला मुसहरी टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत अलानी टोला चिकनी टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत अलानी टोला बबन टोली और सलखुआ पखंड अन्तर्गत अलानी राम टोला अलानी में सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।महादलित
लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और विभिन्न प्रकार की सुविधा बहाल करने को लेकर सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है।सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण योजना के तहत महादलित टोलों में सामुदायिक भवन का निर्माण कर यहां के लोगों के लिए किसी भी तरह की सामूहिक, सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन करने सहित लाइब्रेरी, बिजली, उठने-बैठने की उत्तम व्यवस्था आदि विशेष सुविधा बहाल करना है।ताकि महादलित परिवार के लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके और उन्हें बेहतर करने के लिए सुविधाएं मिल सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




