ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा जिले में नहरों की स्थिति होगी सुदृढ़

सहरसा जिले में नहरों की स्थिति होगी सुदृढ़

सहरसा | एक संवाददाता जिले में स्थित नहरों की मरम्मत व पुर्नस्थापन की जाएगी।...

सहरसा जिले में नहरों की स्थिति होगी सुदृढ़
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाThu, 23 Sep 2021 04:51 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा | एक संवाददाता

जिले में स्थित नहरों की मरम्मत व पुर्नस्थापन की जाएगी। जिस पर ढाई करोड़ से अधिक राशि खर्च करने की योजना है। हर खेत तक सिंचाई योजना अंतर्गत जर्जर नहर की मरम्मति के लिए सिंचाई प्रमंडल सहरसा उप शाखा नहर द्वारा योजना बनाई जा रही है। जिले में दो उप शाखा तहत खेतो में लगी फसलों में पानी पहुंचाया जाता है। सहरसा उप शाखा नहर तहत 293 आरडी या 94 किमी नहर है। वहीं शेष सुपौल उप शाखा नहर तहत 245 आरडी या 75 किमी में नहर स्थित है।

हर वर्ष दोनों उप-शाखाओ को सिंचाई के लिए विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस वर्ष भी दोनों उपशाखा तहत 44520 हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत नहर से सिंचाई करने के लिए खेतों में पानी पहुंचाया जा रहा है।

नहर में भर गया सिल्ट, कई जगह जर्जर: खेतो में फसल की सिंचाई के लिए वर्षों पूर्व बनी नहर में अब सिल्ट जमा हो गया है। वहीं नहरों के कई बिंदु जर्जर हो चुका है। अभी इन जर्जर नहरों से ही खेतो में सिंचाई की जाती है। जिससे खेतों में पानी सही ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है। अब हर खेत तक सिंचाई योजना के तहत इन नहरों की मरम्मति होने की उम्मीद जगी है।

डिजाइन का पानी नहीं ले पा रहा नहर: सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। जिस डिजाइन का पानी नहर नहीं ले पा रहा है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के अनुसार वर्षों पूर्व बनी नहर के जर्जर हो जाने से यह स्थिति हो रही है। कहां कितनी पानी होनी चाहिए यह अभी नहर में नहीं मिल पाता है। जिससे सिंचाई में दिक्कत होती है। नहर की मरम्मत होने से सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है।

कहते हैं कार्यपालक अभियंता: कार्यपालक अभियंता, सिंचाई ई अरविन्द कुमार ने कहा कि हर खेत तक सिंचाई योजना अंतर्गत सतरकटैया व सोनवर्षा- पतरघट नहर का पुर्नस्थापन करवाने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्राक्कलन की स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें