Saharsa News: सहयोग शिविर में दो दर्जन आवेदन प्राप्त
Saharsa News: खजुराहा और बरैठ पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न सरकारी विभागों के काउंटर लगाकर आमजनों की समस्याओं का समाधान किया गया। एसडीएम निशांत कुमार ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में लगभग दो दर्जन आवेदन प्राप्त हुए।

Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खजुराहा एवं बरैठ पंचायत के अंतर्गत पंचायत भवन गढ़बाजार एवं पंचायत सरकार भवन बरैठ में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित सहयोग शिविर में सभी विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाकर आमजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए तथा उनका त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु, आवासीय, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, बिजली सुधार सहित विभिन्न मामलों का पदाधिकारियों द्वारा निष्पादन किया गया। शिविर में एसडीएम निशांत कुमार, बीडीओ अमित आनंद एवं आरओ सैयद बादशाह ने मुखिया प्रमीला देवी के साथ विभिन्न प्रमाणपत्रों सहित जॉब कार्ड का वितरण किया। मौके पर एसडीएम निशांत कुमार ने कहा कि सूबे की सरकार द्वारा सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है।
इससे आमजनों को परेशानी भी नहीं होती है। वहीं, आमजनों की समस्याओं के निदान के लिए संबंधित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। शिविर में दोनों स्थानों से करीब दो दर्जन आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर मुखिया ललन कुमार, शंभू सादा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।


