थाना में पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग की पहल
सोनवर्षा में पुलिस ने बच्चों के साथ पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी और पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बिस्कुट, कॉपी, चॉकलेट, पेन और पेंसिल वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाना और आपसी विश्वास को बढ़ाना है।

सोनवर्षा राज। थाना परिसर में पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी सहित अन्य पुलिसकर्मी और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक बिस्कुट, कॉपी, चॉकलेट, पेन और पेंसिल वितरित किए। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने भी कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर बच्चों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाना और आपसी विश्वास को मजबूत करना है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस केवल कानून- व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए मानवीय दृष्टिकोण से भी कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


