सहरसा : सुबह शाम घने कोहरे के बीच ठंड का सितम जारी
सहरसा में ठंड का प्रभाव जारी है। मंगलवार को दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम में ठंड बनी रही। अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले पांच...

सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। कभी अधिक तो कभी कम के बीच ठंड का असर जारी है। विगत कई दिनों से कनकनी जैसी ठंड मंगलवार को भी रही। हालांकि धूप निकलने पर राहत मिली। लेकिन सुबह और शाम में सितम बना रहता है। मंगलवार को दिन धूप निकलने पर लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को सबसे अधिक कुहासा छाया रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान रहा। हालांकि कई दिनों से न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी ज्यादा हो रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री रहा। जबकि सोमवार को 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने पांच दिनों का जारी किया पूर्वानुमान : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 21 डिग्री और 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 95 और 95 प्रतिशत के बीच और अपराहन सापेक्षिक आर्द्रता 60 से 65 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और सतही हवा की गति 5.0 किमी प्रति घंटा से 8.0 किमी प्रति घंटा अधिकतर उत्तर से उत्तरी पश्चिमी दिशा में चलने की उम्मीद है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा | आने वाले दिनों में मौसम रहेगा शुष्क , बढ़ेगा ठंड: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा तापमान में धीरे धीरे गिरावट होने से ठण्ड का प्रकोप बढ रहा है | मौसम विभाग ने किसानों से अनुरोध किया है कि तड़के सुबह और देर शाम में अगर अपने खेतों में कार्य करते है तो गर्म कपड़े जरुर पहने, प्रयास करके अपने सिर को गर्म कपड़ो से जरुर ढके संभव हो स् तो ज्यादातर कार्य धूप निकलने के बाद करे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


