ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाबूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, पारा लुढ़का

बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, पारा लुढ़का

मौसम में अचानक हुए बदलाव और बुधवार की देर व गुरुवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गयी। बूंदाबांदी से शहर की सड़कें कीचड़मय हो गयीं। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री...

बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी, पारा लुढ़का
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाThu, 24 Jan 2019 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में अचानक हुए बदलाव और बुधवार की देर व गुरुवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गयी। बूंदाबांदी से शहर की सड़कें कीचड़मय हो गयीं। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। दो दिनों तक तापमान गिरने, ठंड बढ़ने व धुंध के बने रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि गुरुवार की दोपहर बाद कुछ घंटे के लिए सूर्यदेव ने भी दर्शन दिये। फिर बादलों की ओट में छुप गये। दो दिनों से आसमान में बादल छाया रहा। धुंध के दौरान ठंड से लोग परेशान दिखे।

दैनिक कार्यों पर प्रभाव : ठंड बढ़ने से दैनिक कार्यों पर भी प्रभाव पड़ा। कामकाजी लोग घर से गर्म कपड़े पहनकर काम पर निकले। वहीं मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अन्य दिनों की तरह बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें