ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसादिनभर छाये रहे बादल, मिली राहत

दिनभर छाये रहे बादल, मिली राहत

शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पुरवा हवा के बहने के कारण तापमान में कमी आयी। चार दिन पूर्व हुई आंधी-पानी के बाद मौसम में बदलाव आ गया...

दिनभर छाये रहे बादल, मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 25 May 2019 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पुरवा हवा के बहने के कारण तापमान में कमी आयी। चार दिन पूर्व हुई आंधी-पानी के बाद मौसम में बदलाव आ गया है।

सुबह से ही बादल के छाये रहने से बारिश होने की संभावना अधिक दिखी। लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि धूप निकली जरूर पर पुरवा हवा में धूप की तपिश का असर नहीं होने से लोगों को काफी राहत मिली। विगत कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन बुधवार की रात तेज आंधी व बारिश के बाद मौसम में बदलाव दिखने लगा। हालांकि गुरुवार को भी तापमान में अचानक वृद्धि हो गयी जिससे लोगों को फिर से गर्मी सताने लगी। इस बीच शुक्रवार को मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ। इसके बाद शनिवार को पूरा दिन मौसम सुहाना रहा।

नाला नहीं होने से कई मोहल्ले की सड़कों पर जमा है पानी : चार दिन पूर्व हुए बारिश का पानी अब भी कई मोहल्ले की सड़कों पर जमा है। पानी की निकासी नहीं होने व कड़ी धूप नहीं निकलने के कारण पानी सुख नहीं रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को अब भी आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर शहर के वार्ड संख्या 23 कुष्णानगर बटराहा मुख्य सड़क पर अब भी कई फीट पानी जमा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें