एक सप्ताह में अंचल कार्यालयों में लगेगा सीसीटीवी

Feb 28, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा जिले के अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कार्य मार्च तक पूरा होगा। कैमरे कार्यालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी करेंगे। साथ ही, लाइव फीड मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगी। यह सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाएगा। कैमरे और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए राशि आवंटित की गई है।

एक सप्ताह में अंचल कार्यालयों में लगेगा सीसीटीवी

सहरसा, नगर संवाददाता। अब जिले के अंचल कार्यालयों में अवांछित गतिविधियों पर रोक लगेगी। अंचल अधिकारी सहित कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगें।यह कार्य मार्च महीने में पूरा हो जाएगा।प्रशासनिक कार्यों की सुगमता के लिए अंचल अधिकारी कक्ष एवं अंचल कार्यालय कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगें।मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे कार्यालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखने के लिए लगाया जाएगा। रिमोट एक्सेस के लिए कनेक्टिविटी बिहार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क या उपलब्ध हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड का उपयोग करके सीसीटीवी डेटा को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।जिसे सेंट्रल कमांड सेंटर से देखा जाएगा। साथ ही मोबाइल ऐप की माध्यम से डीएम , एडीएम, एसडीओ, डीसीएलआर अपने मोबाइल पर किसी भी अंचल कार्यालय की लाइव फीड देख सकेंगे।सीसीटीवी

के कम से कम विगत 30 दिन का लाइव फ़ीड स्टोर करके रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इंस्टालेशन के बाद सभी अंचल अधिकारी अपने मोबाईल पर भी ऐप के माध्यम से सभी कैमरा का लाइव फीड देखना सुनिश्चित करेंगे। कार्य के लिए जिले के राशि आवंटित कर दी गई है। आवंटित राशि का उपयोग सीसीटीवी कैमरा के क्रय एवं अधिष्ठापन के लिए ही की जाएगी। किसी भी अन्य कार्य के लिए इस राशि का उपयोग नहीं किया जाएगा। की जाय। आडियो, वीडियो रिकार्डिंग से लैस :प्रत्येक अंचल कार्यालय में 2 मेगापिक्सल आईपी गार्ड कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे बुलेट और डोम दोनों मॉडल में होंगे। साथ हीं कलर विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग से लैस रहेंगे।जिससे स्पष्ट वीडियो रिकॉर्डिंग होगी और ध्वनि भी सुरक्षित रहेगी।ऑडियो रिकॉर्डिंग से पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक मजबूत होगी।हर कार्यालय में 16 चैनल नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर लगाना अनिवार्य किया गया है। जिसकी बैंडविड्थ क्षमता 144 एमबीपीएस होगी।इसके साथ 6 टीबी सर्विलांस हार्ड डिस्क लगाई जाएगी।जिससे की कम से कम 30 दिनों तक का फुटेज सुरक्षित रखा जा सके। हाई स्पीड ब्राडबैंड :सीसीटीवी सिस्टम को बिहार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क या हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा।पटना स्थित सेंट्रल कमांड सेंटर से सभी अंचल कार्यालयों की निगरानी संभव होगी।जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता और एसडीओ, डीसीएलआर मोबाइल ऐप के जरिए लाइव फीड देख सकेंगे।अंचल अधिकारी को भी अपने मोबाइल से सभी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करनी होगी।विभाग ने 16 पोर्ट पीओई स्विच, सीएटी 6 ए केबल, 32 इंच एलईडी स्क्रीन, 4 यू रैक सहित सभी आवश्यक उपकरणों की सूची जारी की है।सभी उपकरणों पर न्यूनतम दो वर्ष की वारंटी और सर्विस अनिवार्य होगी।आवंटित राशि का उपयोग केवल सीसीटीवी अधिष्ठापन पर ही होगा और इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया है। कहते हैं अधिकारी :कहरा सीओ सौरव कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में कैमरे लगा दिए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार एक सप्ताह के भीतर ही सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।इससे अनधिकृत रूप से अंचल कार्यालय में घुसने वाले पर रोक लगेगी।उस पर नजर भी रखी जाएगी।जनता दरबार के साथ साथ सोमवार और शुक्रवार को जनसंवाद भी करते हैं।ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।इसका मॉनिटरिंग अंचल स्तर जिला स्तर एवं मुख्यालय स्तर तक किया जाएगा।सतरकटैया सीओ शिखा सिंह ने बताया कि कैमरा खरीदने के लिए आर्डर भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।