अनियंत्रित कार दुकान में घुसी

Mar 15, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सिमरीबख्तियारपुर में शनिवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक का संतुलन बिगड़ने से कार एक जनरल स्टोर में जा घुसी। हालांकि, कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। एयरबैग खुलने के कारण उनकी जान बच गई। सभी लोग मधेपुरा से पटना जा रहे थे।

अनियंत्रित कार दुकान में घुसी

सिमरीबख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर–सलखुआ एसएच-95 सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार चक्का वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक आई-10 कार सिमरीबख्तियारपुर से सलखुआ की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय पर एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई।

बताया जाता है कि सभी लोग मधेपुरा से पटना जा रहे थे। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर भीड़ लगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।