कुत्ते को बचाने में पलटी कार मामूली जख्मी

Feb 28, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सिमरीबख्तियारपुर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने कुत्ते को बचाने के प्रयास में संतुलन खो दिया। स्थानीय लोगों ने सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू की।

कुत्ते को बचाने में पलटी कार मामूली जख्मी

सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर–सलखुआ एसएच-95 मार्ग पर शुक्रवार सुबह गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सिमरी बख्तियारपुर से सलखुआ की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक कुत्ता वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बालू के ढेर पर चढ़ते हुए पलट गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार बलवाहाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मुंगेर जिले के छर्रा पट्टी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्थिति देखकर हादसा काफी भीषण प्रतीत हो रहा था। हालांकि कार पलटते ही एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एयरबैग नहीं खुलता तो घटना जानलेवा हो सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।