ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसारौशन की दिलेरी से धराया विकास

रौशन की दिलेरी से धराया विकास

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के लदारी गांव में सोमवार की दोपहर धराए अपराधी विकास यादव की लोगों ने जमकर पिटाई की। अपराधी द्वारा गोली चलाने के बाद भी फाइनेंस कंपनी के कर्मी रौशन कुमार सिंह ने हिम्मत दिखाते...

रौशन की दिलेरी से धराया विकास
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 24 Dec 2018 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के लदारी गांव में सोमवार की दोपहर धराए अपराधी विकास यादव की लोगों ने जमकर पिटाई की। अपराधी द्वारा गोली चलाने के बाद भी फाइनेंस कंपनी के कर्मी रौशन कुमार सिंह ने हिम्मत दिखाते ग्रामीणों के साथ मिलकर पीछा करते उसे पकड़ लिया।

रौशन अपनी जान पर खेल कर डटे रहे। इतना सब कुछ होते देख विकास का दूसरा साथी कर्मी का बैग लेकर अकेले भाग निकला।इसी बीच तबतक स्थानीय लदारी गांव के ग्रामीण सहित आसपास के जलसीमा, रजवाडा, हरिपुर सहित राहगीर व खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।भीड को देख कुख्यात अपराधी विकास सडक़ छोड खेत में उतर कर भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा करते हुए उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ कर मारपीट करने लगा। पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें