ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासड़कों पर चल रही नाव, घरों में कैद हुए लोग

सड़कों पर चल रही नाव, घरों में कैद हुए लोग

बीते शुक्रवार को नेपाल बैराज से छोड़ी गई ढाई लाख क्युसेक से अधिक पानी के कोसी नदी के नवहट्टा सीमा क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही बाढ़ सी हालात बन गई...

बीते शुक्रवार को नेपाल बैराज से छोड़ी गई ढाई लाख क्युसेक से अधिक पानी के कोसी नदी के नवहट्टा सीमा क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही बाढ़ सी हालात बन गई...
1/ 2बीते शुक्रवार को नेपाल बैराज से छोड़ी गई ढाई लाख क्युसेक से अधिक पानी के कोसी नदी के नवहट्टा सीमा क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही बाढ़ सी हालात बन गई...
बीते शुक्रवार को नेपाल बैराज से छोड़ी गई ढाई लाख क्युसेक से अधिक पानी के कोसी नदी के नवहट्टा सीमा क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही बाढ़ सी हालात बन गई...
2/ 2बीते शुक्रवार को नेपाल बैराज से छोड़ी गई ढाई लाख क्युसेक से अधिक पानी के कोसी नदी के नवहट्टा सीमा क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही बाढ़ सी हालात बन गई...
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 12 Jul 2020 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते शुक्रवार को नेपाल बैराज से छोड़ी गई ढाई लाख क्युसेक से अधिक पानी के कोसी नदी के नवहट्टा सीमा क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही बाढ़ सी हालात बन गई हैं।

मधुबनी व दरभंगा जिले के सीमा क्षेत्र स्थित हाटी पंचायत के देवका गांव हो अथवा महिषी सीमा के सत्तौर पंचायत के कोयला गांव में सड़को के ऊपर बह रही पानी से लोगों में दहशत है। सबसे अधिक परेशानी केदली पंचायत के असैय, रामपुर व केदली गांव के लगभग सभी सड़कों पर ढ़ाई फीट से अधिक जलजमाव होने से लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बन गया है। दर्जनों गांवों में घरों के भीतर भी पानी पहुंचने से घरों में मौजूद बच्चे, महिलाओं सहित वृद्धों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बीते दो दिनों से घर में पानी जमा होने से कच्चे मकानों की गिरने की भी जानकारी मिल रही हैं। असैय निवासी देवचन्द्र यादव, कुंती देवी एवं अन्य लोगों के घर गिरने से एक नई परेशानी बढ़ गई हैं।

घटने लगा पानी: कोसी नदी में नेपाल से छोड़ी जा रही पानी में कमी होने के साथ ही नदी के जलस्तर में गिरावट भी जारी है। लोगों के घरों से जहां पानी निकलने लगा है वहीं सोमवार सुबह तक सड़कों से पानी घटने की संभावना जताई जा रही हैं। कोसी नदी में पानी के गांवों में फैल गये पानी के घटने की शुरुआत से लोगों में राहत की आश जग रही हैं। लोगों द्वारा प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के बावजूद भी घरों को छोड़कर निकलने को तैयार नहीं हैं। सीओ अबू अफसर ने बताया कि नदी के जलस्तर में जारी गिरावट पर प्रशासन चौकस हैं। सरकारी नावों को गांव के विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया है लेकिन लोग घरों से बाहर नही निकलना चाह रहे हैं। सभी नाविकों को ओवरलोडिंग नहीं करने एवं सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें