पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Mar 16, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

बनगांव नगर पंचायत में भाजपा द्वारा प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विकास, विचारधारा, नमो एप, और एआई आधारित सरल एप के माध्यम से तकनीकी रूप से सशक्त किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास पर जोर दिया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

कहरा, एक संवाददाता।बनगांव नगर पंचायत में रविवार को भाजपा द्वारा प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी। विकास, विचारधारा, नमो एप, सोशल मीडिया और एआई आधारित सरल एप के जरिये कार्यकर्ता तंत्र को तकनीकी रूप से सशक्त कर राष्ट्र के समक्ष उभरती चुनौतियों से निपटने की व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ताओं का बौद्धिक और वैचारिक विकास होता है. जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी दी. महामंत्री शिवभुषण सिंह एवं भैरव झा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है. भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश झा जी की अध्यक्षता में आयोजित इस मंडल प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में मुख्य पार्षद दीपीका शेखर,विजय बंसत, उपाध्यक्ष मीहिर झा,प्रवक्ता अभिषेक पांडेय, अभिलाष कुमार,युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर झा , बालकृष्ण झा पप्पन,मनोरंजन खां, पंकज गुप्ता, अशोक राउत, सुंधाशु शेखर, विनोद कुमार झा,सुनेर देवी,शंकर कुमार झा,मोहन ठाकुर, अरूण झा,अमित झा, शत्रुघ्न झा, मिथिलेश झा, कन्हैया खां,रोशन चौधरी, आशुतोष झा , वार्ड पार्षद साजन कामत , पप्पू झा आदि माैजूद रहे.

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।