जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
नवहट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत का जश्न मनाया। पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवहट्टा, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर नवहट्टा बाजार में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर- गुलाल लगाकर खुशी जताई। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई। मौके पर रणधीर कर्ण, पंकज पाठक, बैद्यनाथ सहनी, हीरेंद्र मिश्र, दिलीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:भाजपा की प्रचंड जीत पर नवादा में जश्न
ये भी पढ़ें:एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


