दरबाजे पर खड़ी बाइक की हुई चोरी
सिमरी बख्तियारपुर के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव में एक बाइक चुराई गई। पीड़ित सुधीर ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर बाइक की बरामदगी की मांग की। उन्होंने बताया कि सुबह जब वे उठे तो उनकी बाइक गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव में बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली। पीड़ित सुधीर ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा कि मेरे दरवाजे पर अन्य दिनों की तरह दरवाजे पर बाइक खड़ी थी। जिसका अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वही पीड़ित ने बताया कि चोरी की जानकारी सुबह जगने पर दरवाजे से बाइक गायब मिला। जिसके बाद अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई। लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नही चल पाया। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


