दुस्साहस: महिला के गले से सोने की चेन स्नैचिंग

Feb 28, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से 30 ग्राम सोने की चेन छीन ली, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। पीड़िता ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

दुस्साहस: महिला के गले से सोने की चेन स्नैचिंग

सहरसा, नगर संवाददाता। बाइक सवार बदमाशों ने शहर के सराही में शुक्रवार की सुबह एक महिला के गले से लाखों रुपये कीमत का सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के सबंध में पीड़ित महिषी थाना क्षेत्र के जजौरी निवासी महिला राजन देवी ने बताया कि वह वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के सराही वार्ड 11 में निवास करती है।शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से निकल कर सराही मोड़ चौक समीप मुख्य सड़क पर पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो बदमाश आया और गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गया।पीड़िता

महिला ने बताया कि बदमाशों ने इतनी तेजी से झपटमारी किया कि वह जबतक कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गया।पीड़िता महिला ने बताया कि छीनतई की गई 30 ग्राम सोने की चैन का अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है।महिला ने बताया कि राजन देवी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद होने की संभावना है।उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर जाकर छानबीन किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को खंगाला जा रहा है।सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाश की तस्वीर कैद हो गई है। आंशका है की कोढा गैंग के अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।