दो बाइक की आमने सामने टक्कर में चालक जख्मी

Feb 28, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सिमरी बख्तियारपुर के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में इस्लामियां हाईस्कूल के पास शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। दोनों चालक जख्मी हुए, जिसमें से एक को गंभीर चोटें आईं और उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को जब्त किया और मामले की जांच शुरू की।

दो बाइक की आमने सामने टक्कर में चालक जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के रंगीनियां-बनमा मुख्य सड़क मार्ग पर इस्लामियां हाईस्कूल के समीप शुक्रवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों चालक जख्मी हो गया। वहीं एक जख्मी को इलाज हेतु परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया , दुसरे का स्थानीय चिकित्सक के द्वारा इलाज करवाया गया। जहां पर चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वहीं टक्कर में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर 112 के पुलिस ने स्थल पर पहुंच दोनों बाइक को जप्त कर थाने ले गई। घटना के संबंध में परिजनों के मुताबिक इस्लामियां हाईस्कूल स्थित पुल के समीप तेज रफ्तार की दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।

जिसमें दोनों चालक जख्मी हो गए। वहीं एक चालक पहलाम वार्ड नंबर 13 निवासी दिनेश साह के पुत्र नंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।