
सहरसा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
सहरसा जिले के खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रस्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया है। 17 वर्ष बालिका वर्ग में बिंदु कुमारी और स्मृति कुमारी, 14 वर्ष बालिका वर्ग में कोमल कुमारी, और 14 वर्ष बालक वर्ग में आयुष कुमार का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 28 से 31 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र में प्रदर्शन करेंगे।
सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। 69वीं राष्ट्रस्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता के लिए सहरसा जिले के खिलाड़ियों का चयन कर बिहार टीम में शामिल किया गया है। मध्य विद्यालय मोहनपुर, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड निवासी खिलाड़ियों में 17 वर्ष बालिका वर्ग में रामरेश यादव की पुत्री बिंदु कुमारी और विजेन्दर चौधरी की पुत्री स्मृति कुमारी, 14 वर्ष बालिका वर्ग में शंकर तांती की पुत्री कोमल कुमारी, तथा 14 वर्ष बालक वर्ग में पदमपुर निवासी संजय कुमार के पुत्र आयुष कुमार का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मध्य विद्यालय मोहनपुर, सिमरी बख्तियारपुर के शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता और मध्य विद्यालय झपड़ाटोला के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा के निर्देशन में हुआ।
चयनित टीम 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के नांदेड़ में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदर्शन करेगी। सहरसा जिला खेल पदाधिकारी श्री वैभव कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को ढेर सारा आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं। नेटबॉल के सचिव और शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि प्रत्येक वर्ष सहरसा जिले से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी चयनित होते हैं। इसके साथ ही संरक्षक प्रमोद कुमार झा के दिशा-निर्देशों में नेटबॉल लगातार आगे बढ़ रहा है। खिलाड़ियों के चयन से उत्साहित होकर नेटबॉल संघ के जिला संयोजक एवं मोहनपुर ग्राम पंचायत मुखिया संजीव कुमार जायसवाल चौधरी ने समय-समय पर खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया, जिससे बच्चों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा और बढ़ी। इस अवसर पर अध्यक्ष आनंद कुमार झा और कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने भी योगदान दिया। समारोह में नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव संतोष कुमार, कोच कुश कुमार त्रिपाठी, आनंद कुमार (नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ कटिहार के सचिव एवं टीम मैनेजर), प्रधानाध्यापक राघव सिंह, हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा, भेलवा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज चौधरी, प्राथमिक विद्यालय अंधारी की प्रधानाध्यापिका पुनीता झा, शशि भूषण, जितेन्द्र कुमार, हरेंद्र नारायण सिंह, मनोरंजन सिंह एवं नेटबॉल वरीय खिलाड़ी कुमारी अदिति और अंकित कुमार उपस्थित रहे। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




