Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsBihar s Social Security Schemes Transform Lives of Vulnerable Communities
सामाजिक सुरक्षा से सशक्त बिहार, योजनाओं से बदली ज़िंदगिया

सामाजिक सुरक्षा से सशक्त बिहार, योजनाओं से बदली ज़िंदगिया

संक्षेप:

बिहार में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित योजनाएं ज़रूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही हैं। इंदिरा गांधी पेंशन योजनाओं के तहत बुज़ुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को सहायता मिल रही है। इसके अलावा, विभिन्न अनुदान योजनाएं परिवारों को संकट के समय में मदद कर रही हैं। ये योजनाएं सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही हैं।

Dec 31, 2025 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्तर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित योजनाए बिहार में ज़रूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही हैं। राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता समय पर पहुचे। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनुदान तथा विशेष कल्याण योजनाओं के माध्यम से लाखों लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ दिया गया है। ये योजनाए न केवल आर्थिक सहारा प्रदान कर रही हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की राह भी प्रशस्त कर रही हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में बुज़ुर्गों को नियमित पेंशन का लाभ मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना से विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को निरंतर सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना ने सामाजिक सुरक्षा के दायरे को और व्यापक बनाया है। इन योजनाओं का उद्देश्य लाभार्थियों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सामाजिक सुरक्षा अनुदान योजनाए भी संकट की घड़ी में परिवारों के लिए संबल बनी हैं। राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना और मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के तहत असमय मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। काबरी अंत्येष्टि अनुदान योजना से अंतिम संस्कार के समय परिवारों को त्वरित मदद मिली। वहीं मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना और अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए नवविवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन दिया गया। इसके अतिरिक्त बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित ग्रेड–II रोगियों को प्रतिमाह सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे उनके उपचार और जीवनयापन में राहत मिल रही है। कुल मिलाकर, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ बिहार में समावेशी विकास की मिसाल बनकर उभरी हैं। सरकार की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण है और एक सुरक्षित, संवेदनशील तथा सशक्त बिहार के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।