पुलिस सप्ताह पर भरना टोला में शिक्षा संग संवाद

Feb 28, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पतरघट थाना क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की पहल की गई। पुलिस अधिकारियों ने एनपीएस विद्यालय में छात्र-छात्राओं को कॉपी और कलम वितरित किए। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और नशामुक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने पुलिस का स्वागत किया और अधिकारियों ने उनके साथ मध्याह्न भोजन भी किया।

पुलिस सप्ताह पर भरना टोला में शिक्षा संग संवाद

पतरघट, एक संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पतरघट थाना क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की सराहनीय पहल की गई। अपर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, एसआई निधि गुप्ता, एसआई प्रशांत और एसआई नंदन कुमार जम्हरा पंचायत के भरना टोला स्थित एनपीएस विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी और कलम का वितरण कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने पुलिस पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शिक्षा, अनुशासन व नशामुक्ति का संदेश: कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही बेहतर समाज की मजबूत नींव है। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

एसआई निधि गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सुरक्षा, कानून की जानकारी तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों से अवगत कराया। साथ ही नशामुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि जागरूक नागरिक बनना ही सच्ची सफलता है। पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी किया, जिससे विद्यालय परिसर में आत्मीय वातावरण बन गया। विद्यार्थियों के बीच खासा उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि सुदृढ़ होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।