
2.27 लाख से अधिक लाभुक पेंशन की बढ़ी राशि पाकर खुश
सहरसा में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 लाख 27 हजार 124 लाभुकों को 11-11 सौ रुपए पेंशन राशि का अंतरण किया। यह राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी गई है। डीएम दीपेश कुमार ने बताया कि सभी पेंशन...
सहरसा, निज संवाददाता। जिले के 2 लाख 27 हजार 124 लाभुकों को 11-11 सौ रुपए पेंशन राशि मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को डीबीटी के जरिए अगस्त 2025 की पेंशन राशि का अंतरण किया। इस मौके पर विकास भवन सभागार में डीएम दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुई। जिसमें पेंशनधारी लाभुकों के बीच वर्चुअल मोड में हो रहे कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया। समारोह को संबोधित करते डीएम ने कहा कि बिहार सरकार ने सभी 6 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को 400 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपए प्रतिमाह कर दिया है।
जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 78 हजार 835, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 103294, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 11985, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 14997, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1858 और बिहार निः शक्तता पेंशन योजना के 16155 लाभुकों को अगस्त 2025 की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के खाते में अंतरण किया गया है। जिससे समाज में वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनो को सम्मान और सुरक्षा मिलेगा। उन्होंने जिले के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर डीडीसी संजय कुमार निराला, डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार, आईसीडीएस डीपीओ, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा राजीव रंजन, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण किरण, डीपीआरओ आलोक कुमार सहित पेंशनधारी थे। लाभुकों ने कहा कि पेंशन राशि बढ़ने से उन्हें गुजर बसर करने में राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




