Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsBihar Government Approves LPG-Based Crematoriums in Multiple Municipalities
सहरसा समेत पांच नगर निगमों में बनेगा आधुनिक शवदाह गृह, कैबिनेट से मिली मंजूरी

सहरसा समेत पांच नगर निगमों में बनेगा आधुनिक शवदाह गृह, कैबिनेट से मिली मंजूरी

संक्षेप:

बिहार सरकार ने सहरसा, पटना, गया, छपरा, भागलपुर और बेगूसराय नगर निगम में LPG आधारित शवदाह गृह बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया...

Thu, 11 Sep 2025 04:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने सहरसा नगर निगम सहित पटना, गया, छपरा, भागलपुर और बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में गैस (एलपीजी) आधारित शवदाह गृह बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगी। शवदाह गृह के निर्माण और संचालन का कार्य कोयम्बटूर स्थित ईशा फाउंडेशन को सौंपा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में एक-एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। अधिकारियों के अनुसार यह शवदाह गृह आधुनिक सुविधाओं से युक्त और पर्यावरण के अनुकूल होगा। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और भी सुविधाजनक एवं सम्मानजनक बन सकेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर निगम सहरसा की महापौर बैऩ प्रिया ने इस पहल पर सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।