मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना

Feb 14, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उटेशरा पंचायत के मध्य विद्यालय गौरी पिपरा से छात्र-छात्राओं का परिभ्रमण दल रवाना हुआ। इस भ्रमण से छात्रों को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का नजदीक से अनुभव करने का अवसर मिलेगा। प्रमुख ने कहा कि कारू बाबा स्थान और कुशेश्वरस्थान का दर्शन कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण दल रवाना

सलखुआ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उटेशरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गौरी पिपरा से छात्र-छात्राओं का परिभ्रमण दल रवाना हुआ। प्रखंड प्रमुख सरिता संगम, मुखिया अनिल यादव उर्फ महंथ, प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार एवं शिक्षक सिकंदर पासवान ने विदा किया। प्रमुख ने कहा कि इससे छात्रों को ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को नजदीक से देखने-समझने का अवसर मिलता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भ्रमण के दौरान कारू बाबा स्थान व कुशेश्वरस्थान का दर्शन कराया जाएगा। मौके पर शिक्षक पंकज कुमार, राहुल कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।