ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाबारा: तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की हुई मौत

बारा: तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की हुई मौत

सत्तरकटैया | एक संवाददाता बारा पंचायत के लालगंज गांव में तालाब में डुबने से

बारा: तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 23 Jan 2022 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सत्तरकटैया | एक संवाददाता

बारा पंचायत के लालगंज गांव में तालाब में डुबने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि लालगंज गांव निवासी गरभु मुखिया की पत्नी भगेश्वरी देवी(70 वर्ष) तालाब के पास कुछ कार्य से गई थी उसी समय पांव फिसल जाने से वहां पानी में डुब गई जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये प्रखण्ड प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। तालाब में डुबने सज हुई वृद्ध महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना के बाद मृतक के घर मातम छा गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें