सूचीबद्ध अस्पतालों का होगा आडिट
सहरसा में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का ऑडिट करने और तीन वर्ष पूर्ण कर चुके अस्पतालों की सूचीबद्धता नवीनीकरण पर निर्णय लिया। जिले में सात निजी अस्पताल योजना के तहत सूचीबद्ध हैं।

सहरसा, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता मे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला एंपैनलमेंट कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सभी सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का हॉस्पिटल ऑडिट करने का दिया। साथ में 3 वर्ष पूर्ण कर चुके वैसे अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं की सूचीबद्धता नवीनीकरण पर भी निर्णय लिया गया l सहरसा जिला में अभी कुल सात निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत सूचीबद्ध हैं। जिसमें योजना अंतर्गत 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाती है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में वैसे सभी लाभार्थी पात्र हैं जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध है l बैठक में सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद , डॉ जिला विक्टर जनित नियंत्रण रोग पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार , वरीय उप समाहर्ता सिमरन कुमारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक हेनरी टर्नर ,परियोजना समन्वयक अभय प्रकाश सहित अन्य थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



