कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
बसनही थाना पुलिस ने बडगांव से सरगम कुमार झा को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। सरगम कुमार झा, जो बिनोद झा का पुत्र है, को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 31 Dec 2024 12:51 AM

सोनवर्षा राज। बसनही थाना पुलिस ने क्षेत्र के बडगांव से शनिवार की रात एक व्यक्ति सरगम कुमार झा को एक कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। उक्त बाबत बसनही थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान बडगांव से एक व्यक्ति बिनोद झा का पुत्र सरगम कुमार झा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक कट्टा बरामद करते हुए गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उक्त बाबत बसनही थानाध्यक्ष कुलबंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।