दीक्षांत समारोह में बच्चों को मिला सम्मान, विधायक ने बढ़ाया उत्साह

Apr 09, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

महिसरहो पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सरौनी में वार्षिक दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 8वीं कक्षा के छात्रों को अंकपत्र और प्रमाण पत्र दिए गए। 28 छात्रों को एससीईआरटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीक्षांत समारोह में बच्चों को मिला सम्मान, विधायक ने बढ़ाया उत्साह

महिषी, एक संवाददाता। महिसरहो पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सरौनी में बुधवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिषी विधानसभा के राजद विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक परमानन्द पासवान ने विधायक समेत अन्य अतिथियों को पाग, चादर और माला देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान वर्ग 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अंकपत्र और स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान कर विदाई दी गई। साथ ही एससीईआरटी द्वारा मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए चयनित 28 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विधायक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से ऊंचाइयों तक पहुंचने का संदेश दिया।

इधर, मध्य विद्यालय बलुआहा में भी हेडमास्टर विकास कुमार के नेतृत्व में दीक्षांत समारोह आयोजित कर छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। मौके पर शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।