आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन कार्यक्रम
सहरसा में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कुमारी उषा ने केंद्र संख्या 63 हटियागाछी में अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ज्योति कुमारी की 6 माह की बेटी वैष्णवी ने पहली बार अन्न ग्रहण किया। सेविका पूनम देवी ने शिशु के खान-पान और पोषण पर जानकारी दी। कार्यक्रम में कई सेविकाएं भी उपस्थित रहीं।

सहरसा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कुमारी उषा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 हटियागाछी में सोमवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेविका पूनम देवी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ज्योति कुमारी की 6 माह की बच्ची वैष्णवी ने पहली बार अन्न ग्रहण किया। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए पूरे आंगनबाड़ी केंद्र को विभिन्न खाद्य सामग्रियों से सजाया गया था।कार्यक्रम में सेविका राधा कुमारी, रविया फरहद, नुजहद प्रवीण, सबाना सुल्ताना, लावण्या प्रियदर्शी तथा सहायिका जायदा खातून उपस्थित रहीं।इस मौके पर सेविका पूनम देवी ने बच्ची की मां को शिशु के उचित खान-पान और पोषण संबंधी विस्तृत जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


