जदयू का कोर वोटर और राजपूत महसूस कर रहे ठगा
सहरसा में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि बीजेपी को सही मानते हुए सम्राट चौधरी को बेहतर विकल्प बताया। जेडीयू के निर्णय पर असहमति जताते हुए उन्होंने राजपूतों की निराशा की बात की। उन्होंने एनडीए और बीजेपी के नुकसान के संकेत दिए और चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह को स्थगित करने की जानकारी दी।

सहरसा, नगर संवाददाता। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि की उन्होंने पूर्व में ही कहा था, अगर बीजेपी ही सही तो सम्राट चौधरी बेहतर विकल्प हैं। बिजेंद्र यादव सोशलिस्ट सोच और अनुभव के पर्याय हैं। उन्हें जिम्मेवारी सौंपकर नीतीश कुमार ने विचारधारा का सम्मान किया है।उन्होंने कहा कि लेकिन जेडीयू का कोर वोटर और सवर्णों में संख्याबल में सर्वाधिक राजपूत ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पूर्व सासंद ने इस बात को फिर दोहरा रहा कि वे इस फैसले से असहमत थे और रहेंगे। यह फैसला चाहे एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का हो, या फिर स्वयं नीतीश कुमार का ही क्यों नहीं।मंत्रणाकारों
ने इस निर्णय से एनडीए और खासकर बीजेपी का नुकसान किया है। उनके सामने पंजाब, महाराष्ट्र, उड़ीसा और अब बिहार है।इसका प्रत्यक्ष फायदा प्रतिपक्ष को मिलता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक उथल - पुथल के कारण 17अप्रैल को पटना के रविन्द्र भवन में प्रस्तावित चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह फिलवक्त स्थगित किया जा रहा है। नई तिथि की घोषणा 22- 23 अप्रैल तक कर दी जाएगी। 21अप्रैल को फ्रेंड्स ऑफ आनंद शहीद सूरज बाबू की पुण्य तिथि को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगी और सरकार के लोगों से पूछेगी कि वह कौन सा कारण है, जब मुख्यमंत्री की सार्वजानिक घोषणा के एक साल बाद भी सूरज बाबू प्रतिमा की स्थापना तो दूर जगह तक चयनित नहीं हुआ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


