ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासांकेतिक हड़ताल पर रहे एम्बुलेंस कर्मचारी

सांकेतिक हड़ताल पर रहे एम्बुलेंस कर्मचारी

अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के आह्वान पर जिले के सभी एम्बुलेंस कर्मचारी गुरुवार से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले...

सांकेतिक हड़ताल पर रहे एम्बुलेंस कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाThu, 06 Dec 2018 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के आह्वान पर जिले के सभी एम्बुलेंस कर्मचारी गुरुवार से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए।

राज्यव्यापी हड़ताल के तहत जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समीप धरना पर बैठे एम्बुलेंस कर्मियों ने कहा कि 10 माह से लगातार 12 घंटे तक ड्यूटी ली जा रही है लेकिन वेतन आठ घंटे का ही दिया जा रहा है। एम्बुलेंस कर्मियों ने आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।

इंटक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल व सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा मद में लाखों रुपये की कटौती के बाद भी संबंधित कोष में जमा नहीं किया गया है। श्रम कानूनों को दरकिनार कर साप्ताहिक अवकाश से वंचित रखा जा रहा है। पर्व त्योहार के दिन भी छुट्टी नहीं दी जाती है और छुट्टी के दिन काम करने के बदले अतिरिक्त वेतन नहीं मिलता है।

इसके अलावा मेसर्स जैन वीडियो आन व्हील्स के द्वारा अगस्त 2013 से फरवरी 2014 तक का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। मौके पर सपन कुमार, सुशील कुमार, शशि शेखर, निर्मल कुमार, प्रदीप रजक, राजेश कुमार, सनोज पासवान, साजिद, जिवेन्द्र ठाकुर, मनबोध शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

एंबुलेंस हड़ताल से मरीजों को हुई परेशानी: एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीज परेशान रहे। सदर अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों के मरीजों को एक जगह से दूसरे जगह आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। मरीज को ऑटो या फिर निजी वाहन से जाने के लिए अधिक राशि खर्च करनी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें