फेसबुक पर किया पोस्ट तो नप अध्यक्ष ने की पिटाई

Jan 24, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा में शुभम कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनीश कुमार और अन्य के खिलाफ एससी-एसटी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुभम ने 21 जनवरी को गंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद मनीश और अन्य ने उसे बुलाकर जातिसूचक गालियाँ देते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

फेसबुक पर किया पोस्ट तो नप अध्यक्ष ने की पिटाई

सहरसा, नगर संवाददाता। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी शुभम कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनीश कुमार सहित अन्य नामजद के खिलाफ एससी-एसटी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे अगल-बगल की गंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि नगर पंचायत के प्रतिनिधि लोग गंदगी पर ध्यान देकर गंदगी साफ करवा दें। इसी बात को लेकर शाम 6 बजे जब बाजार में थे तो मनीष राज उर्फ विप्लव विश्वास, मनोज साह, समीर कुमार उर्फ टकलू, साहिल अंसारी, रोहित चौधरी, शुभम कुमार, आनन्द वर्मा, रंजीत गुप्ता, पप्पु अंसारी आदि आकर कहा कि मनीष कुमार पिता चेयरमैन साहब तुमको बुला रहे हैं।

कुछ जरूरी काम है चलो। सभी की बात पर विश्वास कर उनलोगों के साथ चेयरमैन के ऑफिस पर गये। जहां उन्होंने जातिसूचक गाली देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट करते हो।आज मजा चखा देते है। आदेश दिया कि इसका जम कर धुलाई करो। मेरे खिलाफ पोस्ट करना ही भूल जाय।जिसके बाद सभी मुझे बांध दिया और बुरी तरह से मारपीट किया। तब तक डिम्पल विश्वास आया।विरोध करते कहा की इसको क्यों मारते हो छोड़ दो। पुलिस आयी तो मुझे केस करने पर लापता करने की धमकी देकर छोड़ दिया। एससी-एसटी थानाध्यक्ष नागमणि ने बताया कि आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।वहीं इस सबंध में नगर पंचायत चैयरमैन ने कहा की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;