चंद्रशेखर आज़ाद के 95वें शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि
सहरसा में पं. चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस पर एक भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेयर बैन प्रिया संजीव झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आजाद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रतिमा स्थापना की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। भारत माता के वीर आत्मबलिदानी सपूत पं चंद्रशेखर आजाद के 95वें शहादत दिवस पर आजाद युवा विचार मंच के तत्वावधान में एक भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक झा लाल ने की, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी प्रणव प्रेम एवं संजीव कुमार झा ने निभाई। मंच संचालन अंशु मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहरसा की मेयर बैन प्रिया संजीव झा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में बनगांव के पूर्व मुखिया धनंजय झा, डॉ रमण झा, विनोद नारायण झा, पारस झा, समीर पाठक, गोपाल झा, विनय झा, रौशन सिंह धोनी, मनीष चौधरी, आषुतोष राय उर्फ भगवान राय, एडवोकेट नर्मदा झा, एडवोकेट सूर्य प्रकाश झा, मृत्युंजय कुमार झा ‘छोटे’, गजमोहन झा एवं रौशन माधव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने आजाद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले रिटायर्ड सैनिक प्रवीण झा को पंडित आजाद का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह क्षण पूरे कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। सभा को संबोधित करते हुए बनगांव के पूर्व मुखिया धनंजय झा एवं डॉ रमण झा ने सामवेत स्वर में आजाद जी की भव्य प्रतिमा स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी जन्मजयंती से पूर्व प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य रखा जाएगा। मुख्य अतिथि निगम मेयर ने भी प्रतिमा स्थापना एवं स्मृति स्थल के विकास में हर प्रकार का सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने अपने स्तर से आजाद स्मृति स्थल के समीप एक यात्री शेड निर्माण कराने का वादा किया, जिससे स्थल को और अधिक भव्य एवं सुविधाजनक बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि बनगांव के पूर्व मुखिया धनंजय झा की अध्यक्षता तथा सहरसा के पूर्व निर्विरोध पार्षद मिथिलेश झा एवं रिटायर्ड शिक्षक मनोज कुमार ठाकुर के संयोजन में आगामी जन्मजयंती से पूर्व प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता में शैलेश कुमार झा, खुशी भारद्वाज, अभिषेक सोनू, चंद्रभाल शुलपानी, किशोर झा, अंशु मिश्रा, सूरज कुमार, आनंद कुमार, जय जय राम महतो, राकेश कुमार, सुरज कुमार ‘चुन्नू’, सागर कुमार, रिक्की कुमार, नटवर कुमार, केशव मिश्रा सहित आजाद युवा विचार मंच के अन्य युवाओं का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम देशभक्ति, संकल्प और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर उपस्थित जनसमूह के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



