ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाजिले की 3.36 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित

जिले की 3.36 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित

प्रशासन की नजर में जिले के चार प्रखंडों के 109 गांव बाढ़ की पानी से घिरे हैं। चार प्रखंड क्षेत्र नवहट्टा, महिषी, सलखुआ और सिमरी बख्तियारपुर की तीन लाख 36 हजार 307 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई...

जिले की 3.36 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 08 Aug 2020 08:14 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रशासन की नजर में जिले के चार प्रखंडों के 109 गांव बाढ़ की पानी से घिरे हैं। चार प्रखंड क्षेत्र नवहट्टा, महिषी, सलखुआ और सिमरी बख्तियारपुर की तीन लाख 36 हजार 307 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

प्रभावित क्षेत्रों की 35 झोपड़ियां बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त घरों की अनुमानित कीमत एक लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है। पांच अगस्त को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कृषि योग्य भूमि 47 हजार 647 हेक्टेयर में प्रभावित होनी बताई गई है। बाढ़ प्रभावित इलाके में 20 हजार 500 पशुओं के प्रभावित होने की बात कही जा रही है। डीएम कौशल कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते मदद पहुंचाई जा रही है। प्रभावित लोगों को पॉलीथिन सीट उपलब्ध कराया गया है। पशुओं के खाने के लिए पशुचारे वितरित किए गए हैं।

पॉलीथिन और पशुचारे जरूरतमंद बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराने का संबंधित प्रखंड के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते प्रतिदिन प्रतिवेदन देने का प्रखंड और अंचल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिले के अंतर्गत आने वाली तटबंधों की निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ अवधि में 24 घंटे अभियंताओं को अलर्ट रहकर तटबंध की निगरानी का निर्देश दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए नाव चलाए जा रहे हैं।

चार व्यक्ति की हो चुकी है मौत : बाढ़ की पानी ने घरों ही नहीं लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है। पानी के साथ लोग अपनी जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में भी लगे हैं। आपदा विभाग की रिपोर्ट मुताबिक बाढ़ से चार व्यक्ति और एक पशु की मौत हो चुकी है।

सरकारी रिपोर्ट मुताबिक160 नाव चल रहे : सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाके में 107 नाव बाढ़ प्रभावित चल रहे हैं। जिसमें 17 सरकारी नाव है। सरकारी नाव के अलावा 143 निजी नाव चलाए जा रहे हैं। निजी नाव को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद परिचालन की अनुमति दी गई है।

बाढ़ की पानी से रहुआ गांव में खेत में लगी फसल प्रभावित : बाढ़ की पानी से सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत के रहुआ गांव में खेत में लगी धान की फसल प्रभावित हो गई है। फसल प्रभावित देख किसान हताश और मायूस हैं। किसान नरेन्द्र नारायण झा, अमरेन्द्र नारायण झा, विनोदनानंद झा, पंचानंद झा, प्रभाकर ठाकुर, रमेश ठाकुर, रूपेश राय, राम, रौशन ठाकुर, अभिरंजन झा, रामदेव सुतिहार सहित अन्य ने कहा कि नगदी फसल के प्रभावित होने से चिंतित है। प्रशासन और सरकार हमलोगों को मुआवजा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि पहले से कुछ पानी घटा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें