जून में मनरेगा की 20 योजनाएं करें संचालित

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में बुधवार को उप विकास आयुक्त गौरव

जून में  मनरेगा की 20 योजनाएं  करें संचालित

सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में बुधवार को उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रखंड प्रमुख, विभिन्न मुखिया, जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मनरेगा पीओ शमशुल जुहा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना था। डीडीसी ने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन 30 जून तक किया जाएगा, जबकि एक जुलाई से वीबीजीआरएएमजी के तहत नई योजनाएं शुरू होंगी।डीडीसी ने निर्देश दिया जून माह में सभी पंचायतों में कम से कम 20 योजनाएं संचालित कर अधिकाधिक मानव दिवस सृजित किए जाएं।

बैठक में प्रखंड प्रमुख सरिता संगम, मुखिया रणवीर यादव, अनिल यादव उर्फ महंथ, दारा सिंह, रामकुमार यादव उर्फ कुंवर, मंटुन पासवान, अश्विनी कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।