ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा जिले के 127 केंद्रों पर 1470 लोग आवासित

सहरसा जिले के 127 केंद्रों पर 1470 लोग आवासित

कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर कुल127 आइसोलेशन केन्द्र बनाये गये हैं। जिन केंद्रों पर 1470 लोग आवासित...

सहरसा जिले के 127 केंद्रों पर 1470 लोग आवासित
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 06 Apr 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु सरकार के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर कुल127 आइसोलेशन केन्द्र बनाये गये हैं। जिन केंद्रों पर 1470 लोग आवासित है।

विभिन्न केंद्रों पर 1548 लोगों को भोजन कराया जा रहा है।

इन आइसोलेशन केन्द्रों पर राज्य एवं अन्य जगहों से आये व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच के क्रम में क्वारंटाइन की आवश्यकता के मद्देनजर उन्हें रहने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन आइसोलेशन केन्द्रों पर बेड, साफ गद्दे चादर, बिजली, पानी एवं सामुदायिक किचन के माध्यम से उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है।

पतरघट प्रखंड के 11 आइसोलेशन केंद्र पर 9 आवासित लोग रह रहे है। जिन सभी को भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं बनमा ईटहरी में 7 केंद्रों पर 86 आवासित लोगों में 75 लोगों को भोजन दी जा रही है। महिषी में 19 केंद्रों पर 159 लोग आवासित है। सौर बाजार में 11 केंद्रों में 143 आवासित, नवहट्टा के 11 केंद्रों 79 आवासित, कहरा के 11केंद्रों पर 117 आवासित, सत्तर कटैया के 4 केंद्रोंे 22 आवासित लोग, सोनवर्षा के 16 केंद्रों पर 231 लोग, सिमरी बख्तियारपुरके 22 केंद्रों पर 370,सलखुआ 13 केंद्रों पर 225, नगर परिषद, के1 केंद्र पर 29 लोग एवं नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर 1 एक केंद्र पर 94 लोग आवासित है।

घुमंतू 38 परिवारों को भोजन साम्रगी : आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के बनजारा, घुमंतू 38 परिवारों को 15 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति 7.5 किलो चावल, 1.5 किलो दाल एवं 1 किलो नमक उपलब्ध कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें