काम की बात: सहरसा से यशवंतपुर बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब 2 महीने और चलेगी; जानें टाइमिंग
सहरसा से यशवंतपुर (बेंगलुरु) के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह साप्ताहिक गाड़ी जुलाई महीने तक चलाई जाएगी। इसका रूट वही रहेगा।

बिहार से दक्षिण भारत जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा से बेंगलुरु के यशवंतपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फेरे बढ़ा दिए गए हैं। सहरसा से यशवंतपुर (बेंगलुरु) को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05551) अब दो महीने और चलाई जाएगी। 14 मई से 9 जुलाई तक सप्ताह के हर गुरुवार को यह सहरसे चलेगी। वहीं, यशवंतपुर (बेंगलुरु) से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन (05552) 10 मई से 12 जुलाई तक हर रविवार को मिलेगी।
सहरसा रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन रात 8 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और तीसरे दिन में रात साढ़े 10 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। यशवंतपुर से यह ट्रेन सुबह 7 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 11 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी, कियूल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, खड़गपुर, भुवनेश्वर के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन में 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 स्लीपर, 2 अनारक्षित, 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच लगे रहेंगे।
कहां कितने बजे मिलेगी ट्रेन:
सहरसा से खुलने के बाद यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर रात 8.43 बजे, मानसी 10.33 बजे, खगड़िया 10.43 बजे, बेगtसराय 11.38 बजे, न्यू बरौनी 12.15 बजे, किउल रात 2.30 बजे, झाझा 3.25 बजे, जसीडीह 4.02 बजे, मधुपुर 4.28 बजे, आसनसोल 5.55 बजे, दुर्गापुर सुबह 6.30 बजे, बर्धमान सुबह 8.01 बजे, खड़गपुर दोपहर 12.30 बजे और भुवनेश्वर शाम में 6.50 बजे पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


