Arwal Road Accident: बिहार के अरवल जिले में सोन नहर में गिरी सफारी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान, अरवल
Follow us on Google News
share

Arwal Road Accident: अरवल जिले में तेज रफ्तारी सफारी गाड़ी सोन नहर में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीखा मोड़ होने की वजह से ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और फिर यह हादसा हुआ है। 

Arwal Road Accident

बिहार के अरवल जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। अरवल स्थित सोन नहर में सफारी गाड़ी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सभी अरवल से अम्हारा लौट रहे थे। इसी दौरान रविवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे घटना हुई। पटना जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सफारी गाड़ी नहर में गिर गई। नहर में अत्यधिक पानी होने के कारण सफारी गाड़ी में सवार पांच लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद नहर में गिरी गाड़ी से सभी को बाहर निकालने का काम किया गया। मरने वालों में राहुल कुमार 30 वर्ष, देवकली बिहटा पटना, मनोज कुमार 36 वर्ष राजीपुर, रानीतलाब पटना , रिशांक राज 23 वर्ष अमहारा बिहटा पटना, एवं अमन कुमार 27 वर्ष शामिल हैं। जबकि इस हादसे में पटना जिले के ही अम्हारा वासी चालक रोहित कुमार बच गए।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सफारी गाड़ी के मालिक रिशांक राज खुद गाड़ी चला रहे थे। चालक पीछे बैठा हुआ था। सभी के शव को पोस्टमार्टम हाउस लाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनियंत्रित सफारी गाड़ी अरवल व्यवहार न्यायालय कोर्ट के पीछे नहर में रविवार की रात 11:45 बजे गिर गई। उसके बाद किसी तरह पुलिस को सूचना मिली। सूचना के 10 मिनट के अंदर 11:55 बजे पर पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद 12:20 तक सभी को नहर से निकाला गया जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। एक शख्स रोहित को गंभीर स्थिति में निकला गया। उसके बाद सभी मृतकों को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया।

सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग अरवल से पटना जा रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है। नहर में सफारी गाड़ी गिरने के बाद सभी लोगों शीशा तोड़ने का पूरा प्रयास किया लेकिन गाड़ी में सवार लोग जब तक शीशा तोड़ते तब तक दम घुटने से उनकी मौत हो गई। उसी में सवार रोहित कुमार सफारी गाड़ी में पीछे बैठे हुए थे। रोहित ने अथक प्रयास के बाद गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और किसी तरह बाहर निकाल गया। रोहित ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन गाड़ी में बैठे अन्य चार लोग अपने जान नहीं बचा सके।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।