Hindi NewsBihar NewsRs 3000 for farmers new city near Patna Key promises in Bihar NDA manifesto
किसानों को 3000 रुपये, पटना के पास नया शहर; बिहार NDA के संकल्प पत्र में प्रमुख वादे

किसानों को 3000 रुपये, पटना के पास नया शहर; बिहार NDA के संकल्प पत्र में प्रमुख वादे

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के संकल्प पत्र में किसानों को 3000 रुपये अलग से सम्मान निधि देने, न्यू पटना सिटी बनाने, 4 नए शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू करने जैसे कई वादे किए गए हैं।

Oct 31, 2025 11:01 am ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी हुए एनडीए के संकल्प पत्र में भाजपा, जदयू समेत अन्य 5 दलों के गठबंधन ने कई वादे किए हैं। बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनने पर किसानों को केंद्र से अलग 3000 रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि के रूप में दिए जाने का ऐलान किया गया है। इसके तहत हर साल किसानों को 9000 रुपये बिहार सरकार से मिलेंगे। वहीं, पटना के पास नया ग्रीनफील्ड शहर बनाने का भी वादा किया गया है। एनडीए ने कहा है कि बिहार के हर जिले में फैक्ट्री लगाकर रोजगार बढ़ाएंगे, अगले 5 सालों में 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को पटना में एनडीए का संकल्प पत्र जारी किया। इसमें अति पिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की बात कही गई है। साथ ही किसानो की आय बढ़ाने के लिए एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में 1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। धान, गेहूं, दलहन, मक्का जैसी सभी प्रमुख फसलों की पंचायत स्तर पर एमएसपी पर खरीद की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिहार NDA का चुनावी संकल्प पत्र जारी; नौकरी, हाइवे, मेट्रो समेत क्या-क्या वादे

एनडीए ने बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए 7 नए एक्सप्रेसवे बनाने, 3600 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का आधुनिकीकरण करने, अमृत भारत एक्सप्रेस, नमो रैपिड ट्रेनों का विस्तार करने करे साथ ही 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का भी वादा किया है।

पटना में नया ग्रीनफील्ड शहर, सीतामढ़ी में सीतापुरम बनेगा- एनडीए

एनडीए के संकल्प पत्र में राजधानी के पास न्यू पटना ग्रीनफील्ड शहर बनाने के साथ ही सभी प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की बात कही है। इसके अलावा सीतामढ़ी में मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकसित करने का वादा किया गया है।

ये भी पढ़ें:पंचामृत गारंटी, हर जिले में फैक्ट्री, हर घर नौकरी; NDA संकल्प पत्र के 25 पॉइंट्स

10 नए एयरपोर्ट, दरभंगा और पूर्णिया से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा

एनडीए ने बिहार के 10 नए शहरों में एयरपोर्ट शुरू कर यहां से विमान सेवा संचालित करने का वादा किया है। इसके साथ ही दरभंगा और पूर्णिया के मौजूदा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी शुरू करने की बात कही गई है। संकल्प पत्र में पटना के पास ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट और भागलपुर में नया एयरपोर्ट बनाने का भी जिक्र है।

गरीब छात्रों को मुफ्त शिक्षा, मिड-डे मील में नाश्ता भी मिलेगा

एनडीए ने वादा किया है कि गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता एवं स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब की सुविधा भी दी जाएगी। जिला स्कूलों का कायाकल्प होगा। बिहार में वर्ल्ड क्लास 'एजुकेशन सिटी' भी स्थापित की जाएगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।