21000 करोड़ के लोन पर बैंकों से चल रही बात, कहां खर्च करेगी बिहार सरकार? कर्ज चुकाने का भी इंतजाम

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार 21000 करोड़ रुपये का लोन लेने जा रही है। इसके लिए नाबार्ड समेत अन्य बैंकों से बात चल रही है। वार्ता अंतिम दौर पर है। लोन की राशि की राशि कहां खर्च की जाएगी और कर्ज कहां से चुकाया जाएगा, इसका भी पूरा इंतजाम कर दिया गया है। 

Samrat Choudhary Bihar government
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (File Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार बैंकों से 21 हजार करोड़ रुपये का लोन लेने जा रही है। बैंकों से इस पर बात चल रही है। यह लोन बिहार राज्य पथ विकास निगम और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा लिया जाएगा। लोन के जरिए मिलने वाली राशि को सरकार राज्य में सड़क और पुल बनाने पर खर्च करेगी। यह दीर्घकालिक लोन होगा, सरकार ने इसे चुकाने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार में 50 करोड़ से ऊपर की सड़क एवं पुल निर्माण की परियोजनाओं को लोन की राशि से पूरा किया जाएगा। इसके लिए कुल 21000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाएगा। इसके लिए बैंकों से अंतिम दौर की वार्ता चल रही है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो लोन की ब्याज दर को लेकर नाबार्ड समेत अन्य बैंकों से बात हो रही है। बात बनने पर जल्द ही इसका करार किया जाएगा।

सड़क निर्माण पर 15000 करोड़, पुल पर 6000 करोड़ खर्च होंगे

बताया जा रहा है कि लोन के रूप में मिलने वाली राशि में से 15 हजार करोड़ रुपये बिहार राज्य पथ विकास निगम और 6000 करोड़ रुपये बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को मिलेंगे। इस लोन से किन-किन सड़क और पुलों का निर्माण किया जाना है, इसकी सूची भी तैयार कर ली गई है।

सरकार ने लोन चुकाने का भी किया इंतजाम

राज्य सरकार ने 21000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने का भी पर्याप्त इंतजाम किया है। इस लोन को कैसे चुकाया जाएगा, इसका जिक्र भी प्रस्ताव में किया गया है। बैंकों से लिया जाना वाला लोन दीर्घकालिक होगा। इसका गारंटर पथ निर्माण विभाग बनेगा। आगे बनने वाली बड़ी सड़कों और पुलों से टोल टैक्स लिया जाना है। इसी से सरकार बैंकों को लोन चुकाएगी।

बता दें कि पिछले दिनों ही सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य के अधीन आने वाली सड़कों और पुलों पर टोल टैक्स वसूलने का फैसला लिया था। इस प्रस्ताव को सम्राट कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी, निजी गाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा

बिहार में धड़ाधड़ बनेंगे रोड और पुल

राज्य सरकार साल 2027 तक बिहार के किसी भी कोने से 4 घंटे में सड़क मार्ग के जरिए राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए सड़कों के चौड़ीकरण, एक्सप्रेसवे का निर्माण, पुल-पुलियों का विकास का काम चल रहा है। नया गंगा पथ भी बनाया जा रहा है। लोन की राशि मिलने के बाद इन परियोजनाओं के काम में तेजी आएगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News21000 करोड़ के लोन पर बैंकों से चल रही बात, कहां खर्च करेगी बिहार सरकार?