बाप-बेटे के बैंक खाते में 1500 करोड़ रुपये आए, कुछ देर में गायब भी हो गए; बिहार में गजब वाकया

एएनआई मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में पेंशन की राशि निकालने के बाप-बेटे के बैंक खातों में अचानक 1500 करोड़ रुपये आ गए। खाताधारक और बैंक कर्मी भी यह देख दंग रह गए। हालांकि, कुछ देर बाद ही असामान्य बैंक बैलेंस गायब भी हो गया। 

bank balance

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक गजब वाकया सामने आया है। साधारण परिवार से आने वाले एक पिता-पुत्र के बैंक खातों में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अचानक आ गई। यह देख सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि, कुछ देर में ही इतनी बड़ी रकम बैंक खाते से अचानक गायब भी हो गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पूर्व भी बिहार में गरीब और आम लोगों के खाते में करोड़ों-अरबों रुपये का बैंक बैलेंस दिखाई देने के मामले आ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बुजुर्ग कामेश्वर मिश्रा और उनके बेटे को हर महीने राज्य सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1100-1100 रुपये मिलते हैं। जब वह अपने बेटे के साथ पेंशन की राशि निकालने के लिए बैंक गए, तो उनके खाते में अरबों रुपये देख उनके होश उड़ गए। बैंक अधिकारियों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए जांच शुरू की।

कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि पहले उनके खाते में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दिखाई दी। फिर उनके बेटे के खाते में भी उतनी ही रकम नजर आई। दोनों पिता-पुत्र के खाते में कुल 1500 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखने लगा। कामेश्वर ने बताया कि उन्हें बुजुर्ग पेंशन और उनके बेटे (जो बोलने एवं सुनने में असमर्थ है) को दिव्यांग पेंशन मिलती है।

उन्होंने बताया, "पेशन के पैसे निकालने के बाद, मैंने अपना बैंक बैलेंस पूछा। CBS सिस्टम चेक करने वाला व्यक्ति हैरान रह गया। कुछ पल के लिए तो वह कुछ बोल ही नहीं पाया और उसे समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। मेरे खाते में 7,59,69,51,951.16 यानी 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिख रहा था।

कामेश्वर ने कहा, "लगभग इतनी ही रकम मेरे बेटे के बैंक खाते में भी दिख रही थी। मैंने पूछा कि क्या हुआ है, इतनी बड़ी रकम कैसे आ गई। दोनों खातों में मिलाकर कुल रकम 15 अरब रुपये से ज्यादा हो गई।"

कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि इतनी बड़ी रकम देखकर वह खुद भी दंग रह गए। उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशानी हुई। वह खुद उलझन में पड़ गए कि आखिर उनके बैंक खाते में इतना पैसा कहां से आ गया।

कुछ देर बाद ही गायब हो गया बैलेंस

बैंक अधिकारियों को जब इस बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कुछ देर बाद इसकी जांच की। हालांकि, तब तक दोनों बाप-बेटे के अकाउंट से असामान्य बैलेंस हट गया। कामेश्वर मिश्रा और उनके बेटे के बैंक खाते में कुल 1500 करोड़ रुपये कैसे क्रेडिट हुए, इसकी आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

बैंकिंग सिस्टम में गड़बड़ी!

आशंका जताई जा रही है कि दोनों पेंशन धारकों के खाते में यह राशि बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नजर आई। बैंक अधिकारी इसके स्रोत का पता लगाने में जुटे हैं।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

बिहार में ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं, जहां तकनीकी गड़बड़ी के चलते साधारण लोगों के बैंक खातों में मोटी रकम क्रेडिट होती दिखाई देती है। बीते 10 जून को ही नवादा शहर की रहने वाली महिला रेखा देवी के खाते में भी 740 करोड़ रुपये की राशि नजर आई थी। इसके बाद सदमे में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रेखा भी 1100 रुपये विधवा पेंशन के पैसे निकालने के लिए सीएसपी संचालक के पास गई थी, तब उन्हें इस बारे में पता चला था।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबाप-बेटे के बैंक खाते में 1500 करोड़ आए, फिर गायब भी हो गए; बिहार में गजब वाकया