रोहतास में दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक की हत्या की आशंका, घर से निकले; तालाब किनारे मिली लाश
रोहतास जिले के दिनारा में एक पेट्रोल पंप के मालिक का शव तालाब किनारे मिलने से सनसनी मच गई। दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में एक पेट्रोल पंप मालिक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। दिनारा स्थित प्रसिद्ध दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत और भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रमोद की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, प्रमोद सिंह का शव दिनारा हाई स्कूल के तालाब किनारे स्थित प्राचीन छात्रावास के बरामदे से बरामद किया गया। बुधवार को जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे माहौल और भी गमगीन हो गया है।
प्रमोद सिंह के शरीर पर कहीं जख्म के निशान नहीं है। वह सुबह में घर से निकले थे। उनका मोबाइल घर पर ही था। काफी देर तक वह जब घर नहीं पहुंचे, तो परिजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। उसी दौरान शव मिलने की सूचना मिली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आपसी रंजिश का मामला है या लूटपाट के इरादे से की गई हत्या है। घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
दहशत का माहौल
व्यापार जगत से जुड़े व्यक्ति की इस तरह मौत होने से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का भाव है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
(सासाराम से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Jayesh Jetawatजयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।
जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।


