सोने की शौकीन वीणा के पास 6.95 करोड़ के दो फ्लैट; बाहुबली सूरजभान की पत्नी वीणा कितनी अमीर?

सोने की शौकीन वीणा के पास 6.95 करोड़ के दो फ्लैट; बाहुबली सूरजभान की पत्नी वीणा कितनी अमीर?

संक्षेप:

bihar election 2025: मोकामा से आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी ने हलफनामे में 6.95 करोड़ के फ्लैट और डेढ़ करोड़ के सोने होने का जिक्र किया है। वहीं पति सूरजभान सिंह की संपत्ति भी करोड़ों में है।

Oct 17, 2025 01:00 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

bihar election 2025: बिहार की चर्चित मोकामा सीट पर इस बार फिर से दो बाहुबली घरानों की सीधी भिड़ंत तय है। एक तरफ सूरजभान सिंह की पत्नी और आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी हैं और दूसरी तरफ जेडीयू के अनंत सिंह हैं। मोकामा के लिए नामांकन दाखिल करते वक्त वीणा देवी ने जब अपना चुनावी हलफनामा दाखिल किया तब अपनी सारी संपत्ति का ब्यौरा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुल संपत्ति 1.72 करोड़, पति के पास 20.86 लाख

वीणा देवी ने अपने चुनावी हलफनामें अपनी कुल चल-अचल संपत्ति 1,72,86,563 रुपये बताई है, जबकि उनके पति सूरजभान सिंह के नाम पर 20,86,383 रुपये की संपत्ति दर्ज है। वीणा के पास 1.25 लाख नकद, और सूरजभान के पास 49,000 नकद हैं।

सोने की मालकिन हैं वीणा देवी

हलफनामे के मुताबिक, वीणा देवी के पास डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का सोना है, जबकि सूरजभान के पास 15.62 लाख मूल्य का सोना बताया गया है। इसके अलावा, वीणा के नाम पर एक कंपनी के 5 लाख मूल्य के शेयर भी हैं।

पटना में दो फ्लैट, कीमत 6.95 करोड़

वीणा देवी और उनके पति के नाम पटना के डाकबंगला चौक स्थित दो फ्लैट भी हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत 6.95 करोड़ बताई गई है। यह उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।

गैर-कृषि भूमि करोड़ों की

हलफनामे में बताया गया है कि वीणा देवी के पास कोई कृषि भूमि नहीं है, लेकिन सूरजभान के पास पुश्तैनी संपत्ति के रूप में 61.85 डिसमिल जमीन है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख है। इसके अलावा, उनके नाम पर 4.87 करोड़ मूल्य की गैर-कृषि योग्य भूमि भी दर्ज है। वीणा देवी के नाम पर भी 3.55 करोड़ की गैर-कृषि भूमि है। वीणा देवी की शैक्षणिक योग्यता 9वीं पास बताई गई है। उन पर कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। वहीं, उनके पति सूरजभान सिंह उर्फ सूरज सिंह, बिहार की राजनीति में एक जाने-माने बाहुबली नेता हैं।

मोकामा में बाहुबलियों की जंग

इस बार मोकामा विधानसभा सीट पर सियासी मुकाबला वीणा देवी बनाम अनंत सिंह के बीच होने जा रहा है, जहां एक ओर आरजेडी का लालटेन तो दूसरी ओर जेडीयू की सत्तारूढ़ ताकत आमने-सामने होगी। लोग इसे बिहार की राजनीति की सबसे हाई-प्रोफाइल टक्कर में से एक सीट मान रहे हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।