राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह होंगे MLC कैंडिडेट, राजद ने कागज तैयार रखने को कहा; नामांकन आज

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
Follow us on Google News
share

MLC चुनाव में राजद ने एक बार फिर राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह पर ही भरोसा जताया है। आज चुनाव मे नामांकन करने की अंतिम तिथि है। सुनील सिंह आज RJD कैंडिडेट की तरफ से अपना नामांकन दायर करेंगे। 

राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह होंगे MLC कैंडिडेट, राजद ने कागज तैयार रखने को कहा; नामांकन आज

MLC चुनाव: एनडीए ने एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि इंडिया गठबंधन ने रविवार देर शाम तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अभी तक राजद के किसी संभावित उम्मीदवार ने एनआर नहीं कटवाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों की रेस में सुनील कुमार सिंह सबसे आगे हैं। उन्हें अपना कागज तैयार रखने को कह दिया गया है। राजद प्रत्याशी भी सोमवार को ही नामांकन करेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अभी दिल्ली में हैं। लालू सिंगापुर से लौट आए हैं। शनिवार देर रात वे दिल्ली वापस आ गए। वे अपनी बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती के आवास पर रुके हैं।

वहीं, तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में ही रुक गए हैं। उनके सोमवार देर शाम तक पटना लौटने की चर्चा है। यही कारण है कि एमएलसी उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा पार्टी की तरफ से नहीं की जा सकी है। एमएलसी चुनाव में जीत के लिए 25 वोट की जरूरत है। सबकुछ ठीक रहा तो विधायकों के संख्याबल के हिसाब से राजद की एक सीट पक्की मानी जा रही है।

AIMIM ने मांगी थी एक सीट

आपको बता दें कि 09 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक नामांकन वापस लिए जाा सकेंगे। बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे। राजद प्रत्याशी का नाम लगभग तय हो जाने से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (एआईएमआईएम)ने विधानपरिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से एक सीट मांगी थी। उस वक्त एआईएमआईएम की बिहार इकाई के अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा था कि जब हमने राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर अपना दावा छोड़कर 'इंडिया' गठबंधन का समर्थन किया था, तब तेजस्वी यादव ने भविष्य में हमारे हितों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। अब समय आ गया है कि वह उस वादे को पूरा करें।

जिन विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है, उनमें कुमुद वर्मा, गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। श्रीभगवान सिंह कुशवाहा विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास करीब 202 विधायक हैं. मौजूदा समीकरणों के अनुसार, एक सीट जीतने के लिए लगभग 25 विधायकों का समर्थन पर्याप्त माना जा रहा है। ऐसे में एनडीए के लिए 8 सीटों का रास्ता लगभग साफ दिखाई देता है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।