Hindi NewsBihar NewsRJD MLA driver murdered in Khagaria miscreants shot him while he was returning from his Sasural
खगड़िया में RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या; ससुराल से लौटने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

खगड़िया में RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या; ससुराल से लौटने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

संक्षेप:

खगड़िया जिले में अलौैली विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा के ड्राइवर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जब लक्ष्मण सदा ससुराल से लौट रहा था। तब घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Sep 12, 2025 04:03 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, अलौली (खगड़िया)
share Share
Follow Us on

खगड़िया जिले के अलौली क्षेत्र के मेघौना-भिखारीघाट मुख्य सड़क पर लक्ष्मीपुर मुशहरी के निकट गुरुवार की देर रात बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के गढ़बन्नी गांव निवासी गैनू सदा का 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सदा के रूप में की गई है। जो अलौली से आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा का ड्राइवर था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटनास्थल के निकट एक बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। लक्ष्मण सदा बाइक पर अकेले जा रहा था या उसके साथ कोई और भी सवार था, अभी इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक की ससुराल अलौली थाना क्षेत्र के ही फुलतौड़ा गांव में है। गुरुवार को वह अपनी ससुराल जा रहा था अथवा वहां से वापस आ रहा था, इस संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

ये भी पढ़ें:बहन कई लड़कों से बात करती थी, मार दिया; प्रिया हत्याकांड में भाई का कबूलनामा
ये भी पढ़ें:सीवान में कुख्यात लाली यादव की हत्या, थाने से 100 मीटर दूर गोलियों से भूना
ये भी पढ़ें:समस्तीपुर में विक्रम गिरी को गोलियों से भूना, जेल से आया ही था कि हो गया मर्डर

वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अलौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही घटना पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। युवक को गोली क्यों मारी गई और किसने मारी, इसकी पड़ताल की जा रही है। परिजनों का लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस घटना का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए नीतीश सरकार को घेरा। उन्होने कहा कि बिहार में क्राइम चरम पर है, सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है। खगड़िया के अलौली से हमारे विधायक के ड्राइवर की हत्या कर दी गई।