Hindi NewsBihar Newsrjd leader abdul bari siddiqui reacts on tejashwi yadav jan nayak
तेजस्वी को जननायक बताने पर RJD में घमासान, अब्दुल बारी सिद्दीकी बोले- अभी टाइम लगेगा

तेजस्वी को जननायक बताने पर RJD में घमासान, अब्दुल बारी सिद्दीकी बोले- अभी टाइम लगेगा

संक्षेप:

आरजेडी के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि अभी उन्हें (तेजस्वी यादव) जननायक बनने में समय लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो लाालू प्रसाद यादव की विरासत हैं, उनकी राजनीति पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं।

Oct 29, 2025 07:07 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में नेताा प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जननायक बताए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल में घमासान छिड़ गया है। अब राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि तेजस्वी यादव को अभी जननायक बनने में समय लगेगा। दरअसल महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे तेजस्वी यादव को लेकर बनाए गए कुछ होर्डिंगं में उन्हें जननायक के तौर पर पेश किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसपर आरजेडी के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि अभी उन्हें (तेजस्वी यादव) जननायक बनने में समय लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो लाालू प्रसाद यादव की विरासत हैं, उनकी राजनीति पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में तेजस्वी यादव जब लालू यादव और जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्गों पर चलेंगे तब उन्हें सभी जननायक कहेंगे।

ये भी पढ़ें:पहले चरण में 432 दागी मैदान में, दो प्रत्याशियों की उम्र 80 साल से भी ज्यादा

तेज प्रताप यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव को जननायक बताए जाने पर तेज प्रताप यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर, लोहिया, बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर और महात्मा गांधी। ये सभी लोग जननायक हैं। अब जनता क्या चाहती है। जो लोग उनको जननायक बता रहे हैं तो उनको जननायक नहीं बताना चाहिए। लालू जी तो जननायक थे ही लेकिन लालू जी का तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर छत्र छाया है। मेरे ऊपर छत्र छाया नहीं है। मेरे ऊपर गरीब जनता का और युवाओं की छत्र छाया है। हम इसको लेकर आगे बढ़ रहे हैं और हम करके दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में बागी बिगाड़ेंगे भाजपा-जदयू का गणित, राजद भी में भी बढ़ी बेचैनी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।