Hindi NewsBihar NewsRJD issues notice to 32 singers who sang negative songs about Yadav Modi had sung a song saying Sixer ke 6 goli
यादव पर नेगेटिव गाना वाले 32 गायकों को RJD से नोटिस; मोदी ने सुनाया था- सिक्सर के 6 गोली

यादव पर नेगेटिव गाना वाले 32 गायकों को RJD से नोटिस; मोदी ने सुनाया था- सिक्सर के 6 गोली

संक्षेप:

आरजेडी ने गाना गाने वाले 32 भोजपुरी गायकों को नोटिस जारी किया है। जिसमें पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पार्टी का आरोप है कि चुनाव के पहले राजद को बदनाम करने के लिए गाने लॉन्च किए गए थे। जिसमें यादवों को निगेटिव बताया।

Nov 23, 2025 06:15 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के दौरान लालू यादव की आरजेडी के साथ पार्टी के नेता को केंद्रित कर गाना गाने वाले 32 गायकों को राजद की ओर से नोटिस भेजा गया है। पार्टी ने पूछा है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पार्टी इन गायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी परहेज नहीं करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि चुनाव के पहले राजद को बदनाम करने के लिए कई गीत बाजार में जान-बूझकर लांच किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिनमें पार्टी या दल के नेताओं का नाम लेकर गाना बनाए गए। इसमें से अधिकतर ऐसे गायक हैं जिनका भाजपा से सीधा संबंध है। इससे न केवल राजद बल्कि नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की भी बदनामी हुई। इन गायकों ने सामाजिक न्याय को बदनाम करने की साजिश रची। यादवों को लेकर निगेटिव गाने गाए गए थे।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कैमूर की रैली में राजद के प्रचार वाले गानों का जिक्र किया था। और कहा था कि इनके गाने सुने आपने, गाने की लाइन है… 'आएगी भइया की सरकार-बनेंगे रंगदार।' यानी ये इंतजार कर रहे हैं कब इनकी सरकार आए और रंगदारी, जंगलराज शुरू कर पाए। 'मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में।' ये सरकार में वापस आए तो रंगदारी वसूलेंगे। यहीं जंगलराज की आहट है। इनके प्लान से अलर्ट रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग की आइकॉन नीतू चंद्रा मोदी, नीतीश और जंगलराज की बातें करती दिखीं
ये भी पढ़ें:कमल-तीर से हटे तो फिर लौट आएगा जंगलराज, जमुई में शाह की गर्जना; RJD पर खूब बरसे

दरअसल चुनाव के दौरान भोजपुरी के कई गायकों ने ऐसे गाने बनाए जिनमें लालू और तेजस्वी और उनकी पार्टी का नाम बिना किसी अनुमति के इस्तेमाल किया गया। इन गानों में हिंसा से भरी लाइनों का भी इस्तेमाल हुआ था जैसे “6 ठो गोली मारब कपारे में”, सिक्सर की 6 गोली... जैसी लाइनें गानों में थी। जिसे अराजकता से जोड़कर देखा जा रहा था। सोशल मीडिया पर भी इन गानों की काफी चर्चा हुई थी।