RJD की इफ्तार पार्टी के कार्ड में ‘लालू’ और 'सिद्दीकी' का नाम गलत, BJP ने लिया दिलीप जायसवाल वाला बदला

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

  • दरअसल राजद की ओर से इफ्तार के लिए जो कार्ड बांटे गए हैं उनमें लालू प्रसाद और अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम गलत है। बीजेपी ने इस मुद्दे को लपक लिया है।

Lalu Iftar Party

बिहार में इफ्तार की सियासत रफ्तार पर है। नीतीश कुमार के बाद सोमवार को लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) की ओर पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार को लेकर सियासत भी चरम पर है। राजद की इफ्तार पार्टी के लिए बांटे गए इनविटेशन कार्ड में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का नाम ही गलत छप गया। कार्ड में अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम भी गलत छपा है। बीजेपी ने बिना वक्त गंवाए मुद्दे को लपक लिया। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने कहा कि राजद में बड़े बुजुर्गों को अपमानित करने की परंपरा है। उन्होंने तेजस्वी यादव की भी खिंचाई की है।

सोमवार को राजद की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर किया गया। इसके लिए आमंत्रण पत्र छपवाया गया और हजारों की संख्या में कार्ड बांटे गए। लेकिन इस कार्ड में न्योता देने वाली पार्टी के गार्जियन लालू प्रसाद का नाम गलत छाप दिया गया। कार्ड में लालू की जगह लालु लिख दिया गया लेकिन किसी की नजर इस पर नजर नहीं पड़ी। अब्दुल बारी सिद्दीकी के नाम में सिद्दिकी लिखा गया। स्ट्रैंड रोड भी ठीक से नहीं लिखा गया है। रोड के बदले रोड़ लिख दिया गया है।

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर कार्ड शेयर करते हुए कहा कि इन लोगों ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के त्यागपत्र में गलती निकाली थी। लेकिन तेजस्वी यादव अपने पिता का नाम भी सही नहीं छपवा पाए। पूछा है कि आपने उन्हें हाशिए पर ढकेलने का पूरा प्लान बना ही लिया है क्या? यह लालू जी का अपमान है जो हम लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें अच्छा लग रहा होगा क्योंकि अपनी राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए तेजस्वी यादव लगातार अपने पिता का अपमान कर रहे हैं। यह भी कहा कि राजद में बड़े बुजुर्गों को अपमानित करने की परंपरा चल रही है।

इससे पहले एक व्यक्ति एक पद के तहत दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उनके पत्र में कई गलतियां हो गई थीं जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राजद ने खूब मजे लिए थे।

आरजेडी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए उसमें लिखा गया है कि ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष है। अभी मंत्री भी थे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है। बिहार तक भी सही नहीं लिखा है। बीजेपी भी उसी अंदाज में राजद की गलती पर मजा ले रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsराजद की इफ्तार पार्टी के कार्ड में 'लालू' का नाम गलत, बीजेपी ने ले लिया बदला